उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजशिक्षा

विद्यालयों में समन्वय समिति व काउंसलर की नियुक्ति को लेकर जिलाधिकारी गंभीर।

जल्दी की जाएगी नियुक्तियां।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महाराजगंज जनपद की इंटर कॉलेज एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में बच्चों को सामान्य सामाजिक एवं मानसिक स्थिति को सुनिश्चित बनाने बनाए रखने के उद्देश्यों से जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई । बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक , जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ समन्वय समिति एवं काउंसलर की नियुक्ति को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि विद्यालयों व कॉलेजो में मानसिक दबाव झेल रहे बच्चों को उभारने के लिए मनोचिकित्सक एवं प्रशिक्षित अध्यापकों की नियुक्ति संबंधी पत्रावली एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत की जाए ।उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी विद्यालय या कोचिंग सेंटर में मेधा क्षमता के आधार पर छात्रों के समूह न बनाए जाएं जिससे बच्चों पर अनावश्यक मानसिक दबाव न पड़े ।साथ ही प्रत्येक विद्यालय में एक काउंसलर की तैनाती सुनिश्चित की जाए जो छात्राओं की नियमित काउंसलिंग के साथ अब अभिभावकों को भी बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करें ।जिलाधिकारी ने कोचिंग सेंटरों के पंजीकरण व नवीनीकरण के लिए प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से जांच के निर्देश दिए और वहां मानसिक स्वास्थ्य परामर्शदाता व सुरक्षा व्यवस्था सूचित करने को कहा इसके अलावा बोर्ड परीक्षा से पूर्व विद्यालयों में मानसिक व शारीरिक संतुलन बनाए रखने हेतु कार्यशालाओं की आयोजन पर जोर दिया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, सीओ अनुरुद्ध कुमार, डी आईओएस प्रदीप कुमार शर्मा, बीएसए रिद्धि पांडे, जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश कुमार, डिप्टी सीएमओ सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!