उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

मोटर साइकिल से गिर कर सवार की मौत ।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज

 

बृजमनगंज थाना क्षेत्र में आज बृजमनगंज फरेंदा रोड पर कोमल चौराहे के पास एक 22 वर्षीय युवक की मोटर साइकिल दुर्घटना में मौत हो गई।

अमित साहनी पुत्र रमाशंकर साहनी निवासी बडडार टोला झिंगुरीजोत थाना बृजमनगंज जनपद महाराजगंज अपनी पल्सर मोटरसाइकिल जिसका नंबर यूपी 56 बीसी 2293 कोमल चौराहे से जैसे ही जरलहवा रोड की तरफ मुड़ रहा था।इस दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना जोरदार था की अमित मौके पर बेहोश हो गया।आनन फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया की शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरा जा रहा है और पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!