फतेहपुर

पैसे के लेनदेन को लेकर सर्राफा कारोबारी से मारपीट, पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

खखरेरू/फतेहपुर — थाना क्षेत्र के पौली गांव में पैसे के लेनदेन को लेकर सर्राफा कारोबारी और ग्राहक के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पीड़ित कारोबारी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार पौली बाजार निवासी वीरेंद्र कुमार पुत्र मिश्रीलाल सर्राफा का कारोबार करते हैं। वीरेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी ग्राहक अमन कुमार पुत्र चंद्रभान मिश्रा सुबह उनके भाई की दुकान पर जेवरात लेने पहुंचा था। आरोपी ₹10,000 देकर जेवरात उधार पर लेना चाहता था, लेकिन उनके भाई ने उधार देने से इनकार कर दिया।

इसी बात को लेकर आरोपी ने कथित रूप से गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़ित द्वारा समझाने और मामला शांत कराने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने वीरेंद्र कुमार के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना का पूरा दृश्य दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

इस संबंध में थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि यह मामला कारोबारी और ग्राहक के बीच पैसे के लेनदेन से जुड़ा है। मारपीट की घटना सामने आने पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!