उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया गोरखनाथ मंदिर का निरीक्षण निरीक्षण।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महाराजगंज खिचड़ी मेले के जिला जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा मंगलवार को गुरु गोरक्षनाथ मंदिर परिसर का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था ,यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, पेयजल सहित श्रद्धालुओं के लिए की जा रही सुविधाओं का गहनता से जायजा लिया और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो सके। इसके लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्व पूर्ण की जाए उन्होंने बताया कि मेला परिसर के भीतर वाहनों का प्रवेश पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बढ़ाने के लिए सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से समस्त निगरानी की जाएगी। अग्निशमन विभाग को निर्देशित किया कि मेला परिसर में पर्याप्त अग्निशमन उपकरणों व्यवस्था की जाए, प्रशिक्षित कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित रहे, आपात स्थिति में अग्निशमन यंत्रों को उपलब्ध कराने और श्रद्धालुओं को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया ।इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हेल्थ कैंप ,खोया पाया केंद्र और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए । पुलिस अधीक्षक ने भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण , बैरिकेटिंग, पार्किंग व्यवस्था ,कंट्रोल रूम से निरंतर संपर्क बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने पुलिस बल को सतर्क रहते हुए सभी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने ,गस्त बढ़ाने और सभी को ड्यूटी पर पूर्ण अनुशासन के साथ तैनात रहने का निर्देश दिया ।महिला सुरक्षा, भगदड़ रोकथाम और लाउडस्पीकर के माध्यम से जागरूक कर ,जागरूकता फैलाने पर विशेष जोर दिया। पुलिस प्रशासन ने आमजन से सहयोग और शांति बनाए रखने की अपील की ताकि अनेक वर्षों से चले आ रहे खिचड़ी मेला कुशलता पूर्वक संपन्न हो सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!