उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

गुरु गोरक्षनाथ मंदिर में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने की पूजा अर्चना।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज ।

 

महाराजगंज मकर संक्रांति के पावन पर्व के अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महाराजगंज ने थाना चौक क्षेत्र के अंतर्गत स्थित गुरु गोरक्षनाथ मंदिर पहुंचकर विधि विधान से पूजा अर्चना की, अधिकारियों ने जनपद वासियों को सुख समृद्धि, शान्ति एवं खुशहाली की कामना करते हुए मंदिर परिसर एवं आसपास की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, साफ सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा आपातकालीन सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की दर्शन स्नान व पूजा की प्रक्रिया सुचार रूप से संचालित हो और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए। वहीं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरे की निगरानी, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने मौके पर तैनात प्रशासनिक एवं पुलिस कर्मियों की ड्यूटी की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किया ।इस अवसर पर आमजन से शांति सौहार्द एवं सहयोग बनाए रखने की अपील की गई।अधिकारियों ने कहा की मकर संक्रांति पर्व को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न करना शासन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!