उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

सड़क दुर्घटना में छात्र घायल, किया गया रेफर।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज।

थाना क्षेत्र के बृजमनगंज कस्बे में शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना स्टेट बैंक के सामने मुख्य मार्ग पर उस समय हुई, जब छात्र की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।

घायल छात्र की पहचान फरहान खान पुत्र शाहबान खान निवासी वार्ड नंबर–2 वाल्मीकि नगर, नगर पंचायत बृजमनगंज के रूप में हुई है। बताया गया कि फरहान महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में स्कूल फीस जमा करने जा रहा था, तभी यह दुर्घटना हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बृजमनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए उसे सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!