उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

धर्मौली ग्राम पंचायत में मनरेगा कार्यों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

महाराजगंज जिला अधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बुधवार को ब्लाक मिठौरा अंतर्गत ग्राम पंचायत धर्मौली में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा )के तहत संचालित विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया ।निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, श्रमिकों की उपस्थिति तथा अभिलेखों की स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी सबसे पहले निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया जहां 9 श्रमिक कार्य करते पाए गए ।तकनीकी सहायक ने बताया कि अब तक 394 मानव दिवस सृजित किए जा चुके हैं। निर्माण में कुल लागत लगभग 12 लाख रुपए ,जिसमें मनरेगा की मद से 8 लाख ,राज्य वित्त से 2 लाख तथा बाल विकास पुष्टाहार विभाग से 2लाख उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम स्थल पर सीआईबी ना पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए तत्काल इस लगाए जाने के निर्देश दिए साथ ही ग्राम सभा की अवशेष भूमि पर बाउंड्री बाल निर्माण करने का निर्देश दिया इसके बाद चकनाली खुदाई का कार्य निरीक्षण किया जिसकी लागत 42हजार बताई गई ।डीएम ने उपयुक्त मनरेगा को कार्य के एस्टीमेट की जांच करने के निर्देश दिए तथा सभी मनरेगा स्थलों पर अनिवार्य रूप से सीआई बी लगाने और मजदूरों की संख्या आवश्यकता के अनुरूप लगाने को कहा ।अंत में अमृत सरोवर का मिशन करते हुए साफ सफाई सूचित करने का निर्देश दिए शौचालय कारक रखाव इसी पर नाराज जताते हुए संबंधित स्वयं सहायता समूह सेवा समाप्त करने का आदेश दे दिया निरीक्षण के दौरान उपयुक्त श्रम रोजगार गौवेंद्र सिंह जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर  त्रिपाठी व अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!