उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

शाहाबाद देहात में अज्ञात कारणों से लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर खाक।

 लगभग दो लाख के नुकसान का अनुमान।

 

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज नगर महराजगंज।

 

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के शाहाबाद देहात में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जानकी पत्नी दुर्गा प्रसाद के पक्के मकान में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखे बिजली उपकरणों सहित रोजमर्रा के उपयोग का सारा सामान जलकर खाक हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों की तत्परता से आग को अन्य घरों तक फैलने से रोक लिया गया।

इस अग्निकांड में पीड़ित परिवार को करीब दो लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। गनीमत रही कि घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हल्का लेखपाल द्वारा मौका मुआयना किया गया है।

सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन को भी अवगत कराया गया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!