उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजशिक्षा

पुंरदरपुर जनता इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ विदाई समारोह।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, लक्ष्मीपुर, महराजगंज।

महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर जनता इंटर कॉलेज में छात्र छात्राओं का विदाई समारोह का आयोजन हुआ । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ज्वाइंट डायरेक्टर नाइलिट निशांत त्रिपाठी रहे। स्काउट गाइड लीडर शिखा पाण्डेय ने मुख्य अतिथि की अगुआई की। स्वागत गीत गा कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के संबोधन में शिक्षा पर जोर दिया गया। प्रधानाचार्य अरुण कुमार पाण्डेय ने बच्चों को आगे पढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के प्रतिभागी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में धनंजय मणि त्रिपाठी,शाशि प्रकाश त्रिपाठी, इस अवसर पर प्रवक्ता सूरज कुमार शुक्ल, राहुल पासवान, गणेश कुमार ,गर्व, गणेश शर्मा, प्रीति लता पाण्डेय, सुरेंद्र कुमार यादव व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!