राष्ट्रीय सेवा योजना का सप्त दिवसीय शिविरका उदघाटन
स्वामी देवानंद पीजी कॉलेज के छात्र छात्राओं का शिविर

स्वाभिमान जागरण देवरिया।
रविवार को स्वामी देवानंद पी जी कॉलेज मठ लार देवरिया उत्तर प्रदेश के लार नगर क्षेत्र के धवारिया वार्ड नंबर 05 में राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर बी. एन. सिंह जी, स्वामी देवानंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शत्रुघ्न तिवारी जी, हिंदुस्तान के पत्रकार रामकरण जी , दैनिक भास्कर के पत्रकार दिनेश कसेरा एवं आज के पत्रकार पवन पाठक जी, दोनों इकाई मदनमोहन मालवीय एवं स्वामी देवानंद के कार्यक्रम अधिकारी डॉ हेमंत कुमार मिश्रा एवं देवेंद्र कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया। पहले उद्घाटन समारोह में अतिथियों ने अपने उद्बोधन में बच्चों को शुभकामनायें देते हुए शिक्षा एवं सामाजिक कार्यों के महत्व पर जोर दिया।
दूसरे सत्र में स्वयंसेवकों ने स्वछता अभियान के अंतर्गत लार नगर में रैली निकली जिसे प्रोफेसर बी. एन. सिंह जी एवं श्री शत्रुघ्न तिवारी जी ने हरी झंडी दिखाई।
थाना लार के महिला सिपाही एवं स्टेशन ऑफिस द्वारा नारी शक्ति मिशन के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया।



