उत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की दी जानकारी

स्वामी देवानंद पीजी कॉलेज में रासयो शिविर

स्वाभिमान जागरण देवरिया। स्वामी देवानंद पी जी कॉलेज मठ लार देवरिया उत्तर प्रदेश के लार नगर क्षेत्र के धवारिया वार्ड नंबर 05 में राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति थाना लार के थाना प्रभारी श्री संतोष सिंह जी द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के कैडेट द्वारा सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों की जानकारी दी उसके साथी ही अपने अनुभवों को साझा किया तथा बच्चों को अनुशासन में रहने, और नियमों को केवल जानने से ज्यादा उसपर अमल करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर दैनिक जागरण लार क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार  दिलीप माल, महाविद्यालय के पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष रामेश्वर सिंह  तथा स्वामी देवानंद पी जी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर बी. एन. सिंह, भौतिक विभाग के प्रोफेसर प्रमोद कुशवाहा, डॉ सूरज मिश्रा, डॉ रहामान, डॉ ब्रिजेश,  अजय उपाध्याय,  दिनेश, गोविन्द, अनिल यादव आदि उपस्थित रहे।

दूसरे सत्र में बच्चों ने स्वयं भोजन बनाया एवं साथ में भोजन कर जातीय भेदभाव से मुक्ति एवं एकता का सन्देश तथा एक जुट हो राष्ट्रीय निर्माण में अपना योगदान देनें की शपथ ली

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!