उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजशिक्षा

शिक्षकों को पावर एंजिल का दिया गया प्रशिक्षण।

बृजमनगंज ब्लाक संसाधन केंद्र पर, पावर एंजिल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज, महराजगंज।

 

बृजमनगंज के ब्लॉक संसाधन केंद्र में सोमवार को ‘स्पेशल प्रोजेक्ट ऑफ इक्विटी’ के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। इसका उद्देश्य पावर एंजिल के सशक्तिकरण और नेतृत्व संवर्धन के लिए ब्लॉक स्तरीय सुगमकर्ताओं को प्रशिक्षित करना है।

इस प्रशिक्षण में महिला सहायक अध्यापिकाओं को शामिल किया गया है। काउंसलर सरिता त्रिपाठी और सत्यप्रकाश वर्मा उन्हें मार्गदर्शन दे रहे हैं।

काउंसलरों ने बताया कि स्कूल में पढ़ने वाली किशोरियों को उनके स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तनों के बारे में जानकारी होना आवश्यक है। यह जानकारी उन्हें संभावित परेशानियों का उचित निदान करने में मदद करेगी।उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि किशोरियों से इन विषयों पर खुलकर बात करना और उनके साथ मित्रवत सहयोग बनाए रखना महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी अगनित कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!