ड्यूटी से लौटे सीने में हुआ दर्द और जवान चल बसा

रविशंकर तिवारी /स्वाभिमान जागरण मईल
मईल। होमगार्ड का जवान रोज की भांति ड्यूटी से घर लौटा, अचानक रात में सीने में दर्द हुआ। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे तब तक जवान ने दम तोड़ दिया।
कबीर द्वारा रचित पंक्तियां-“यह तन काचा कुंभ है” एक प्रसिद्ध दोहा है, जो मानव शरीर की नश्वरता और क्षणभंगुरता को दर्शाता है। इसी दोहे को चरितार्थ करते हुए एक असामयिक घटना के अंतर्गत मईल थानांतर्गत मुरासों गांव में पीआरवी जवान की ड्यूटी से घर आने के बाद हृदयगति रुकने से असामयिक मृत्यु हो गई। ज्ञातव्य है कि राधेश्याम यादव पुत्र स्व रामकृष्ण यादवग्राम मुरासों पोस्ट भागलपुर, थाना मईल जनपद देवरिया के रहने वाले थे। उनकी तैनाती इस समयलार थाने में डायल 112 में थी। कल रात घर आने के बाद उनके सीने में दर्द हुआ, जब तक परिजन उनको लेकर पीएचसी भागलपुर पहुंचे तो डॉक्टर ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया। मृतक के एक लड़का और चार लड़कियां हैं,एक लड़के और लड़की की शादी तय किए थे। यहीं अरमान दिल में लिए इस दुनिया से चल बसे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दिया।



