उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

सीआरपीएफ की ट्रेनिंग पूरा कर गणेश भास्कर पहुंचा अपने प्रारंभिक संस्थान राम बक्स शान्ति देवी चिल्ड्रेन स्कूल।

जवान भास्कर ने लिया गुरुओं का आशीर्वाद।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज।

 

बृजमनगंज, सीआरपीएफ की ट्रेनिंग पूरा कर गणेश भास्कर पुत्र सुंदर यादव गोपालपुर, सोनाबंदी बृजमनगंज के निवासी हैं।इस उपलब्धि से इन्होंने इस क्षेत्र का मान एवं सम्मान बढ़ाया है। उनकी इस सफलता से क्षेत्र के विद्यार्थियों में एक उत्साह सा आ गया है। चयनित होकर ट्रेनिंग पूरा करने के बाद अपने घर प्रथम आगमन पर सैकड़ों की संख्या में उनके घर बधाई देने के लिए लोगों का भीड़ लगा हुआ है। उसी बीच गणेश भास्कर अपने मित्रों एवं युवा नेता बबलू चौरसिया, नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जयसवाल के पुत्र यश जायसवाल, लोकप्रिय सभासद अनूप कुमार चौरसिया, झीनक चौधरी एवं दर्जनों लोगों के साथ अपने शुरूआती शिक्षको से मिलने राम बक्स शान्ति देवी मॉडर्न चिल्ड्रेन स्कूल पहुंचे जहां पर प्रधानाचार्य सुबास चन्द यादव, उप प्रधानाचार्य दयानन्द मिश्रा एवं ओम प्रकाश यादव एवं सभी शिक्षकों से मिल कर सभी का आशीर्वाद लिया ।गुरुओं ने अपने होनहार शिष्य को अपने बीच पाकर बहुत प्रसन्न हुए और आशीर्वाद देते हुए फूल मालाओं से स्वागत किया। गणेश भास्कर ने कहा कि आप लोगों के अथक परिश्रम मेहनत और मजबूत नींव बनाने के कारण आज मुझे यह मुकाम हासिल हुआ है। मैं राम बक्स शान्ति देवी चिल्ड्रेन स्कूल में कक्षा एक से लेकर हाई स्कूल तक की शिक्षा इन्हीं गुरुजनों के सानिध्य में रहकर पूरा किया। इसलिए हमारी सफलता का श्रेय इस स्कूल के गुरुजनों, माता पिता एवं मित्रों को जाता है। आप लोगों का आशीर्वाद सदैव हम पर बना रहे। हम चाहते हैं कि युवा साथी भाई बहन, कभी निराश न हो,कठिन संघर्ष एवं स्मार्ट शिक्षा की ओर ध्यान दें तब उन्हें निश्चित और अच्छी सफलता मिलेगी। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र यादव, उप प्रधानाचार्य दयानंद मिश्रा, वरिष्ठ शिक्षक ओम प्रकाश यादव,संत कुमार राय,रामकमल मौर्य, शैलेश कुमार आकाश यादव, दुर्गेश कुमार मौर्य, महबूब आलम,आकाश चौरसिया,अफजल अहमद, दुर्गेश कुमार यादव, सिंधु गुप्ता, पूनम चौरसिया, ममता मौर्य, सबीना, सुनीता जायसवाल , सामाजिक कार्यकर्ता गिरजा शंकर पांडेय सहित विद्यालय के सभी छात्र छात्राए उपस्थित रहे।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!