उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

चौपाल में जिलाधिकारी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज ।

 

महराजगंज विकास खंड नौतनवा की ग्राम पंचायत बड़हरा में शनिवार को प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम चौपाल का उद्देश्य प्रशासन को गांवों तक पहुंचाकर लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान करना है, ताकि आमजन को अनावश्यक रूप से इधर-उधर न भटकना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्राम स्तर पर लंबित प्रकरणों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही मनरेगा व अन्य विकास कार्यों में पारदर्शिता बनाए

रखने के लिए कार्यस्थलों पर सूचना पट्ट लगाने के निर्देश भी दिए। चौपालp के दौरान जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की जानकारी देते हुए बताया कि इसके अंतर्गत उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी । जिलाधिकारी ने बताया कि इसमें 1.8 लाख तक का अनुदान दिया जाता है, जिससे बिजली बिल में कमी आने के साथ अतिरिक्त ऊर्जा ग्रिड में बेचकर आय भी अर्जित की जा विकास सकती है। खंड पंचायत की जनसंख्या 2614 तथा कुल 508 परिवार हैं। यहां 569 आयुष्मान कार्ड, 644 किसान सम्मान निधि 450 पात्र गृहस्थी कार्ड, 33 अंत्योदय कार्ड, 94 वृद्धावस्था पेंशन, 21 निराश्रित महिला पेंशन और 10 दिव्यांग पेंशन के लाभार्थी हैं। चौपाल में लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए तथा स्वास्थ्य शिविर में 77 लोगों को चिकित्सीय परामर्श व दवाएं दी गई। कार्यक्रम में डीएफओ निरंजन सुर्वे, सीएमओ डॉ. एन.एन. प्रसाद, एसडीएम नौतनवा नवीन प्रसाद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!