उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट महिलाओं व छात्राओं से बातचीत। 

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महराजगंज, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं और छात्राओं को जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल तथा फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी, छात्राएं और अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत महिलाओं के प्रति लैंगिक भेदभाव को समाप्त करने और उनके योगदान को सम्मान दिलाने के उद्देश्य से की गई थी। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, प्रशासन, उद्यमिता, विज्ञान, खेल और सुरक्षा सहित समाज के हर क्षेत्र में अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज करा रही हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि महिलाओं के

सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा मिशन शक्ति अभियान सहित कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत जनपद में 700 से अधिक महिला उद्यमियों को स्वरोजगार के लिए ऋऋण उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत 41,908 बालिकाओं को लाभ मिल रहा है, जबकि 42,886 महिलाओं को निराश्रित महिला पेंशनयोजना का लाभ प्राप्त हो रहा है। फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि आज महिलाएं साहस, आत्मविश्वास और शक्ति का प्रतीक बनकर समाज में अपनी अलग पहचान बना रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना समय की मांग है। जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल ने कहा कि महिलाओं के बिना समाज की कल्पना अधूरी है और उनके सशक्तिकरण के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। कार्यक्रम में जीजीआईसी आनंदनगर की प्रधानाचार्या ज्योति सिंह, मंजू भारती और सना सैय्यद सहित अन्य महिलाओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, समाजसेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं और छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लखनऊ से मुख्यमंत्री के मुख्य समारोह का सीधा प्रसारण भी देखा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!