उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

डीजल-पेट्रोल व एलपीजी की किल्लत की अफवाह निराधार, पर्याप्त आपूर्ति जिलाधिकारी।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

महराजगंज सोशल मीडिया पर डीजल-पेट्रोल और एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों के मद्देनजर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पेट्रोल पंप एसोसिएशन तथा जनपद की विभिन्न गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने ईंधन और गैस की उपलब्धता तथा आपूर्ति व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली ।बैठक में पेट्रोल पंप संचालकों और गैस एजेंसी मालिकों ने बताया कि उन्हें नियमित रूप से डीजल पेट्रोल और एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति मिल रही है तथा जनपद में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। इस पर जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिले में डीजल-पेट्रोल या गैस की कोई किल्लत नहीं है और कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जानबूझकर अफवाह फैलाकर लोगों में अनावश्यक भय का माहौल बनाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने वालों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिया कि वाहनों के अलावा किसी भी कनस्तर, बोतल या अन्य बर्तन में डीजल-पेट्रोल का विक्रय न किया जाए। यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध तरीके से बार-बार ईंधन खरीदने का प्रयास करे तो इसकी सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दी जाए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!