उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

महिला दिवस पर डीएम व सीडीओ ने छात्राओं से किया संवाद।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महराजगंज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शिक्षक बनने का लक्ष्य बताया। जिलाधिकारी ने

अवसर पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने एटीएस महराजगंज पहुंचकर छात्राओं से संवाद किया और उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। संवाद के दौरान जिलाधिकारी ने छात्राओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके आदर्श और जीवन के लक्ष्यों के बारे में जानकारी ली। अधिकांश छात्राओं ने डॉक्टर बनने की इच्छा जताई, जबकि कुछ ने जज, पुलिस अधिकारी और कहा कि लक्ष्य तय करने के बाद अर्जुन की तरह चिड़िया की आंख पर ध्यान केंद्रित कर पूरी मेहनत और लगन से उसे हासिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं खेल, विज्ञान, राजनीति और कला सहित हर क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। इस अवसर पर जिलाधिकारी और सीडीओ ने छात्राओं के बीच चॉकलेट वितरित की। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी कन्हैया यादव, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!