उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजशिक्षा

टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने भरी हुंकार, लड़ाई होगी आर- पार।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज।
महराजगंज में अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ की बैठक संपन्न हुई जिसमें टीईटी अनिवार्यता के निर्णय पर शिक्षकों ने कड़ा विरोध जताया। बैठक की अध्यक्षता जूनियर शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय मणि त्रिपाठी तथा राजेश जयसवाल, प्रांतीय संगठन मंत्री अटेवा ने संयुक्त रूप से किया किया तथा बैठक का संचालन अटेवा जिला अध्यक्ष टी0 पी0 सिंह द्वारा किया गया।
बैठक में,जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार पाण्डेय, महामंत्री विनय पाठक ,माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) के जिलाध्यक्ष डॉ. नवीन श्रीवास्तव,महामंत्री चंदन कुमार, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार पटेल, महामंत्री अजित सिंह, बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष श्रवण चौरसिया महामंत्री गोपाल व शिवप्रताप सिंह जिला उपाध्यक्ष अटेवा, राघवेंद्र गुप्त कोषाध्यक्ष अटेवा आदि सभी संगठनों के पदाधिकारियों ने शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष का संकल्प दोहराया।
बैठक में सर्वसम्मति से अजय कुमार पाण्डेय को जिला संयोजक तथा टी. पी. सिंह, उपेन्द्र कुमार पटेल, डॉ. नवीन श्रीवास्तव और श्रवण चौरसिया को जिला सह-संयोजक बनाया गया ।
साथ ही टीईटी अनिवार्यता के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा भी घोषित की गई।
  इस आयोजित बैठक में रोशन गुप्ता, राजेश कुमार मिश्र, विनोद कुमार, , अनुराग पटेल, आशुतोष पटेल, , शिव चौधरी, अरुणेंद्र पटेल , बृजेश कुमार सहित तमाम शिक्षक उपस्थित रहे।
DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!