उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

एडीजी के निर्देश पर इंडो-नेपाल सीमा पर सख्त चेकिंग।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महराजगंज नेपाल में हाल ही में हुए प्रतिनिधि सभा चुनाव और उसके के बाद इंडो – नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। एडीजी मुथा अशोक जैन के निर्देश पर सीमावर्ती क्षेत्रों में चेकिंग व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को लक्ष्मीपुर क्षेत्र में पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान थानाध्यक्ष नवनीत नागर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो पहिया और चार पहिया वाहनों को रोककर गहनता से जांच की। पुलिसकर्मियों  ने वाहनों के कागजात की पड़ताल के साथ ही बाइक और अन्य वाहनों में रखे सामान की भी बारीकी से तलाशी ली। इस दौरान कई संदिग्ध वाहनों को रोककर पूछताछ भी की गई। चेकिंग अभियान के दौरान लक्ष्मीपुर खुर्द चौकी इंचार्ज सहित पुलिस बल के अन्य जवान भी मौजूद रहे।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधियों को रोकने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। थानाध्यक्ष नवनीत नागर ने बताया कि नेपाल में चुनाव प्रक्रिया के बाद सीमा क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, ताकि सीमा पार से किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि न होने पाए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!