उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा में सीसीटीवी व कंट्रोल रूम का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महराजगंज उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा के सुचारु, निष्पक्ष और पारदर्शी संचालन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने शुक्रवार को परीक्षा केंद्र पर स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी कैमरों की लाइव कार्यक्षमता, रिकॉर्डिंग की गुणवत्ता तथा कंट्रोल रूम में फीड की उपलब्धता और निर्बाध प्रसारण की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही तकनीकी खराबी की संभावनाओं, रिकॉर्डिंग के बैकअप और स्टोरेज व्यवस्था की भी जांच की। एसपी ने परीक्षा कक्षों, प्रवेश द्वार, गलियारों और संवेदनशील स्थानों पर कैमरों की पर्याप्त कवरेज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता या नकल के प्रयास पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी तथा सीसीटीवी फुटेज को महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में सुरक्षित रखा जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!