उत्तर प्रदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

कोल्हुई बाजार में उम्मेहबीबा सहित चार लोगों ने कराया रोजेदारों को इफ्तार, भाईचारे का दिया संदेश।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, लक्ष्मीपुर महराजगंज।

महराजगंज जनपद के कोल्हुई बाजार में रमजान के पाक महीने की रौनक इन दिनों साफ दिखाई दे रही है। बृहस्पतिवार को यहां समाजसेवी उम्मेहबीबा सहित चार लोगों ने मिलकर रोजेदारों के लिए इफ्तारी का आयोजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में रोजेदारों को खजूर, फल और अन्य खाद्य सामग्री से इफ्तार कराया गया।

रमजान इस्लाम धर्म का सबसे पवित्र महीना माना जाता है। इस महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं, पांचों वक्त नमाज अदा करते हैं और अल्लाह की इबादत में अधिक समय बिताते हैं। साथ ही जरूरतमंदों और गरीबों की मदद करना, जकात और दान देना भी बेहद पुण्य का कार्य माना जाता है।

इफ्तारी कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने बताया कि इस पाक महीने में रोजेदारों को इफ्तार कराना बहुत ही सवाब का काम माना जाता है। इस्लामी हदीसों के अनुसार रमजान के महीने में की गई इबादत और नेक कामों का सवाब कई गुना बढ़ जाता है। इसी भावना के साथ लोगों को भोजन कराना और गरीबों की मदद करना समाज में भाईचारे और इंसानियत का संदेश देता है।

इस मौके पर स्थानीय लोगों ने कहा कि रमजान का महीना सब्र, संयम और इंसानियत का संदेश देता है। रोजा रखने के साथ-साथ जरूरतमंदों की मदद करना हर इंसान का फर्ज है। ईफ्तारी के इस आयोजन से क्षेत्र में आपसी भाईचारा और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में रोजेदारों ने मिलकर देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ भी मांगी। इस दौरान स्थानीय लोग और रोजेदार बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!