उत्तर प्रदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

घट पूजन एवं कलश यात्रा के साथ आठवे शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारंभ।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला महराजगंज।

बृजमनगंज नगर पंचायत हरनामपुर चौराहे पर विगत 7 वर्षों से सतचण्डी महायज्ञ का आयोजन बड़े ही धूमधाम व हर्षौल्लास के साथ किया जा रहा है विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आज सुबह 9:00 बजे बड़े ही धूमधाम से गाजे बाजे साथ के घट पूजन एवं कलश यात्रा के कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ जिसमें राधा कृष्ण, शिव पार्वती की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह के भतीजे इं प्रदीप सिंह उर्फ़ सिन्टू सिंह व विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल,ब्लॉक प्रमुख उदयराज यादव, आयोजन कर्ता राजेश्वर गुप्त, शीतलाल गुप्त, सिद्धेश्वर चौरसिया भाजपा नेता योगेंद्र यादव, जे पी गौड़, प्रदुमन सिंह, अनूप चौरसिया, सोनू गुप्ता, विवेक चौहान सहित भारी मात्रा में महिलाएं बच्चियों सहित ग्रामीण मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!