उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

महराजगंज में भव्य लोक अदालत की शुरुआत।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महराजगंज न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य शुभारंभ हुआ। न्यायालय में बड़ी संख्या में न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता तथा प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति विवेक वर्मा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में फरियादी मौजूद रहे।

न्यायमूर्ति विवेक वर्मा ने लोक अदालत के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से तैयार विशेष जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए परिसर में रुद्राक्ष का पौधा भी रोपित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य लंबित मामलों का त्वरित और आपसी सहमति से निस्तारण कर आमजन को सरल, सस्ता और शीघ्र न्याय उपलब्ध कराना है। इससे न्यायिक प्रक्रिया को और अधिक सुलभ बनाया जा सकता है। इस अवसर पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जिला जज, अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी तथा अन्य न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न प्रकार के लंबित मामलों का निस्तारण कर लोगों को त्वरित न्याय दिलाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे न्यायालयों में लंबित मुकदमों की संख्या भी कम होगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!