उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

निर्माण कार्यों में ढिलाई पर सख्त मुख्य विकास अधिकारी, 31 मार्च तक सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

महराजगंज मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मार्च माह में पूर्ण होने वाले सभी निर्माण कार्य हर हाल में 31 मार्च तक पूरे किए जाएं। बैठक में जिन कार्यदायी संस्थाओं द्वारा निर्माण कार्यों में
शिथिलता बरती जा रही है, उनके खिलाफ सुसंगत कार्रवाई के लिए पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए। सीडीओ ने यू.पी.आर.एन. एसएस, यूपी सिडिको, यूपीपीसीएल, सी एंड डी एस, पुलिस आवास निगम तथा राज्य सेतु निगम के कार्यों में लापरवाही पर अर्थ एवं संख्या अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग की 39 सड़क परियोजनाओं में से 13 पर ही कार्य प्रगति पर होने पर भी चिंता जताई गई। इसके अलावा ग्रामीण अभियंत्रण, जल निगम और वन विभाग के कार्यों में तेजी लाने को कहा गया। बैठक में अर्थ एवं संख्या अधिकारी, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता, इंडो-नेपाल बॉर्डर से जुड़े अधिकारी तथा सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!