बृजमनगंज नगर के दो सगे भाइयों की भीषण सड़क दुर्घटना, एक की मृत्यु, एक घायल।।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला महराजगंज।
बृजमनगंज दवा कराकर गोरखपुर से वापस लौट रहे दो सगे भाइयों की बाइक कैंपियरगंज के पास भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में रामलीला पड़ाव बृजमनगंज वार्ड नंबर 7 के निवासी छोटे भाई रमेश कसौधन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जिनकी उम्र लगभग 45 वर्ष के करीब थी और जबकि बड़े भाई सुरेश कसौधन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, बृजमनगंज निवासी रमेश कसौधन अपने बड़े भाई सुरेश कसौधन के साथ दवा कराने गोरखपुर गए हुए थे। वापसी के दौरान कैंपियरगंज क्षेत्र में उनकी मोटर साइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रमेश ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल सुरेश को प्राथमिक उपचार के बाद घर लाया गया है, वहीं, मृतक रमेश के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया है।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बृजमनगंज क्षेत्र के लोग इस असामयिक मृत्यु और हादसे की घटना से स्तब्ध हैं। कैम्पियरगंज पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


