हनुमान जन्मोत्सव पर हुआ भव्य भंडारा का आयोजन

प्राचीन देवराहा बाबा पंचमुखी हनुमान मंदिर पर हुआ आयोजन
रविशंकर तिवारी/स्वाभिमान जागरण मईल देवरिया
मईल (देवरिया )| मंदिर के पुजारी महंत चक्रपाणी उर्फ़ चन्द्रमा दास ने बताया कि इस पूरे जनपद में पंचमुखी हनुमान जी का ये एकमात्र मंदिर है जिनकी स्थापना स्वयं देवराहा बाबा जी ने हनुमान जी के स्वयं दर्शन देने के बाद अपने हाथों से किया था |
महंत जी के दिशा निर्देश में हुआ भव्य भंडारा
मईल थानाप्रभारी संतोष कुमार सिंह, एस आई महेन्द्र मोहन मिश्रा, ग्राम प्रधान मईल राजेश कुमार चौधरी, अंजनी चौधरी, ऋषिकेश , राजकुमार तिवारी आदि के सानिध्य में सैकड़ों लोगों ने लिया भंडारा में प्रसाद ।
महंत जी ने शासन एवं प्रशासन से माँग किया कि मंदिर के उत्तरोत्तर विकास की है जरुरत, सड़क का विकास हो, मंदिर का कायाकल्प हो, मुख्य चौराहा के सड़क पर देवराहा बाबा सेवा धरमार्थ ट्रस्ट श्री हनुमान मंदिर के नाम से बने प्रवेश द्वार।
वहीं ग्राम सभा नरियांव मठिया स्थित मनोकामना पूर्ण हनुमान मंदिर में भी अखण्ड रामचरित मानस पाठ के साथ भक्तों को महाप्रसाद का भोग कराया गया।



