उत्तर प्रदेशफतेहपुर

दिनदहाड़े लूट: बाइक सवार बदमाशों ने वृद्धा की नाक की पोंगी छीनी, घायल

खखरेरू फते हपुर। थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। दरियापुर पुल के पास बाइक सवार बदमाशों ने बैंक जा रही एक वृद्ध महिला को निशाना बनाते हुए उनकी नाक में पहनी सोने की पोंगी छीन ली। छीना-झपटी के दौरान महिला घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी।
जानकारी के अनुसार, किशनपुर थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव निवासी बरकतुन निशा (पत्नी अजमत अली) बुधवार सुबह करीब 11 बजे पैदल खखरेरू थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में पैसा निकालने जा रही थीं। रास्ते में बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और भैंस खरीदने का बहाना बनाकर बातचीत करने लगे।
इसी दौरान पीछे बैठे बदमाश ने मौका पाकर महिला की नाक में पहनी लगभग तीन ग्राम वजनी सोने की पोंगी झपट्टा मारकर निकाल ली। अचानक हुए हमले से महिला सड़क पर गिर पड़ीं, जिससे उनकी नाक में गंभीर चोट आई।
घटना के बाद पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में खखरेरू थाना प्रभारी निरीक्षक विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!