उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज
कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई रोहिन नदी में डुबकी।
पुरन्दरपुर क्षेत्र से उमड़ी भारी भीड़, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, समरधीरा, महराजगंज
महराजगंज जनपद में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर रोहिन नदी के अमहवा घाट व दशरथपुर टेढ़ी घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। जहां श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। बड़ी संख्या में महिओं, बच्चों व बुजुर्गों ने पवित्र स्थान किया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु की आराधना की और दीपदान किया।यह अनुष्ठान धार्मिक आस्था का प्रतीक है। पुरन्दरपुर पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किया था। प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने और घाटों पर सावधानी बरतने की अपील की।



