उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल की एक नई पहल, व्यक्तिगत गारंटी पर कराया रोजगार सृजन।

नौजवानों को नौकरी हेतु गोरखपुर किया रवाना।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज, महाराजगंज।

 

आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने आज क्षेत्र के युवाओं के सुनहरे भविष्य की दिशा में एक सराहनीय पहल किया है। चेयरमैन के विशेष प्रयासों के फलस्वरूप नगर पंचायत के 8 प्रतिभाशाली नौजवानों को 18,000 रुपये प्रति माह की नौकरी हेतु आज सुबह गोरखपुर भेजा गया।

नौकरी हेतु चयनित होने वाले अभ्यर्थियों का चेहरा खिल उठा । चयनित अभ्यर्थियों में मुख्य रूप से अरुण कुमार गौड़ (वार्ड नंबर 14), अशोक कुमार गौड़ (वार्ड नंबर 14), वरुण शिल्पकार (वार्ड नंबर 11), अमित चौरसिया (वार्ड नंबर 11), इंद्रजीत (वार्ड नं 14), नीरज चौरसिया (वार्ड नंबर 11), संजय साहनी (वार्ड नंबर 10) और श्याम गुप्ता (वार्ड नंबर 14) शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थियों को नगर पंचायत अध्यक्ष ने सभी को शुभकामनाएं दिया।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने पुनः सभी युवाओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मेरा हमेशा यह प्रयास रहेगा कि मैं अपने क्षेत्र के युवाओं की हर संभव मदद करता रहूँ। आज 8 बच्चों को भेजा गया है, लेकिन लक्ष्य अभी और बड़ा है। आगामी अक्टूबर माह में मेरा प्रयास रहेगा कि करीब 50 से 100 अन्य युवाओं को भी रोजगार के अच्छे अवसर उपलब्ध करा सकूँ।”

नगर पंचायत अध्यक्ष की इस पहल की स्थानीय लोगों द्वारा जमकर सराहना की जा रही है। लोगों का कहना है कि चेयरमैन के प्रयासों से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को घर के पास ही सम्मानजनक रोजगार मिल रहा है, जिससे क्षेत्र में बेरोजगारी दूर करने में मदद मिलेगी।

इस दौरान सभासद झिनक विश्वकर्मा सभासद धर्मेंद्र चौरसिया दीपक विश्वकर्मा दिलीप कनौजिया सागर अनिल मणि व अन्य लोगों सहित उनके परिवारजनो के लोग भी उपस्थित रहे।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!