चित्रकूट

श्मशान घाट की समस्याओं को लेकर समाजसेवी अर्चना नितिन उपाध्याय ने डीएम को सौंपा पत्र

चित्रकूट । जिले में स्थित श्मशान घाटों की विभिन्न समस्याओं को लेकर समाजसेवी अर्चना नितिन उपाध्याय ने जिलाधिकारी पुलकित गर्ग को पत्र देकर समस्याओं के समाधान की मांग की है।

अर्चना नितिन उपाध्याय ने पत्र के माध्यम से श्मशान घाटों में व्याप्त अव्यवस्थाओं की ओर जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित कराया। उन्होंने कहा कि अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाओं के अभाव में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने श्मशान घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की उचित व्यवस्था, पेयजल सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा परिसर की नियमित देखरेख सुनिश्चित कराने की मांग की है।

समाजसेवी ने जिलाधिकारी से मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर श्मशान घाटों की व्यवस्थाओं में सुधार कराने की मांग की है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!