चित्रकूट

फार्मर रजिस्ट्री से किसानों को मिलेगा योजनाओं का लाभ: एसडीएम पूजा गुप्ता

राजापुर, चित्रकूट। किसानों को केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आसानी से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से फार्मर रजिस्ट्री अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत प्रत्येक किसान की विशिष्ट फार्मर आईडी बनाई जा रही है।

एसडीएम राजापुर पूजा गुप्ता ने राजस्व निरीक्षकों व लेखपालों को फार्मर आईडी बनाने में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि राजापुर तहसील क्षेत्र के 162 गांवों में बड़े, सीमांत एवं लघु किसानों की फार्मर आईडी बनाई जा रही है। किसान आधार से लिंक मोबाइल नंबर, खसरा-खतौनी सहित आवश्यक दस्तावेज लेकर नजदीकी जनसेवा केंद्र अथवा लेखपाल के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं।

एसडीएम ने बताया कि राजापुर तहसील क्षेत्र में करीब 90 प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूरा हो चुका है और नवंबर तक शत-प्रतिशत कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। लापरवाही बरतने वाले राजस्व निरीक्षकों व लेखपालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

तहसीलदार चंद्रकांत तिवारी ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री से किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ, कृषि उत्पादों के सुविधाजनक वितरण तथा फसली ऋण एवं किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) जैसी सुविधाएं प्राप्त करने में सहूलियत होगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!