
स्वाभिमान जागरण देवरिया। जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने अपना कार्यभार ग्रहण करने के बाद मंगलवार को पहली बार एसपी आफिस से निकल कर फील्ड में जिले की भौगोलिक स्थित का जायजा लिया।
यूपी -बिहार बार्डर पर स्थित लार थाना क्षेत्र के मेहरौना का महत्व एसपी देवरिया ने समझा इसी लिए सबसे पहले विजिट में वे मेहरौना पहुंचे।
पुलिस अधीक्षक ने चौकी प्रभारी से जानकारी ली कि कौन कौन रास्ता किधर से आकर बिहार में जाता है। पूरी भौगोलिक जानकारी लेने के बाद एसपी ने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
समझा जाता है कि बिहार बार्डर से होने वाली शराब तस्करी व पशु तस्करी पर पूर्व कप्तान संजीव सुमन की भांति नए कप्तान भी प्रभावी नियंत्रण करेंगे।



