महाराजगंज

कोल्हुई पुलिस द्वारा भारी मात्रा में गुटखा किया गया बरामद

लक्ष्मीपुर, स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज।
थानाध्यक्ष कोल्हुई दिनेश कुमार के कुशल नेतृत्व में उप निरीक्षक राजू कुमार सिंह मय हमराह हेड कांस्टेबल शीतला प्रसाद चौरसिया कांस्टेबल कुलदीप यादव द्वारा देखभाल क्षेत्र, रोकथाम हेतु अवैध तस्करी व रुदलापुर बाजार में संदिग्ध व्यक्ति की चेकिंग में टेंपो नंबर अप 56 टी 7182 को रोककर चेक किया गया तो उसे पर लगा 10 कार्टून में भरा हुआ कुल 1000 पैकेट कमला पसंद गुटखा में दो बोरी जर्दा सहित बिना वैध कागज व बिल रसीद का बरामद किया गया जिसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग डेढ़ लाख है जिसके संबंध में चालक मिराज पुत्र जहीरूद्दीन निवासी ग्राम कोल्हुई थाना महाराजगंज उम्र 35 वर्ष द्वारा माल के परिवहन संबंधी कोई कागजात तथा उपरोक्त माल का कोई ई वे बिल आदि प्रस्तुत नहीं किया गया आता है। माल बरामद सहित टेंपो को थाना स्थानीय पर लाकर दाखिल किया गया तथा उसे टेंपो का अंतर्गत धारा 207 मोटर व्हीकल एक्ट में चालान किया गया इस प्रकरण में संबंध में दूरभाष के जरिए केंद्र वस्तु एवं सेवा कर अधिकारी मंडल जनपद सिद्धार्थनगर को सूचित करते हुए आवश्यक कार्रवाई हेतु बताया गया ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!