उत्तर प्रदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

इमाम हुसैन की शहादत की याद में जुलूस,लोगों ने मांगी अमन-चैन की दुआ।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता अड्डा बाजार, महराजगंज

निचलौल विकास खंड के पकड़ी भारत खंड में गुरुवार को सातवीं मोहर्रम का जुलूस श्रद्धापूर्वक निकाला गया। यह जुलूस हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत की याद में निकाला जाता है, जिन्होंने सच्चाई और मानवता की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया। मजिबुल्लाह निजामी की अगुवाई में दोपहर 2:30 बजे विशाल ताजिये के साथ जुलूस की शुरुआत हुई। जुलूस में शामिल लोगों ने जुल्फिकार के साथ चलते हुए अपनी मन्नतों के अनुसार गागर, चादर, साफा और लरी बांधकर अपनी मुरादें मांगी।

जुलूस का मार्ग कटहरी कर्बला से शुरू हुआ। यहां लोगों ने सलामी दी और फातिहा पढ़कर देश में शांति और अपनों की सलामती के लिए प्रार्थना की। इसके बाद जुलूस कहटरीकला से होते हुए कटहरी खुर्द कर्बला तक पहुंचा। इस अवसर पर इम्तियाज, इरफान, जावेद रियाजुदिन, समीम, मुबारक अली, नूर आलम, मेराज, असद अली और बदरूदिन सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!