उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह में उर्दू अनुवादक को भावभीनी विदाई।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला महाराजगंज।

 

बृजमनगंज थाना परिसर में आयोजित सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह में अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए उर्दू अनुवादक कर्मी को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर बृजमनगंज थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा, उपनिरीक्षक गजेंद्र प्रताप सिंह, तारकेश्वर वर्मा, सावंत कुमार, अरविंद खरवार आदि सभी ने उर्दू अनुवादक अब्दुलाह खान को फूल मालाओं से सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष श्री मिश्रा ने श्री खान को लंबे सेवा-काल के दौरान प्रदर्शित निष्ठा, कर्तव्यपरायणता, अनुशासन एवं समर्पण की सराहना की।

उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में उनकी सेवाएं सदैव प्रेरणादायी रहेंगी और उनके अनुभव से विभाग को महत्वपूर्ण योगदान प्राप्त हुआ है। थानाध्यक्ष श्री मिश्रा ने

सेवानिवृत्त श्री खान के उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि तथा उत्तम स्वास्थ्य की कामना भी की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी दोनों सेवानिवृत्त कर्मियों को भावभीनी विदाई देते हुए उनके सुखद एवं सफल जीवन की शुभकामनाएं दीं। समारोह का वातावरण सम्मान और भावनाओं से ओत-प्रोत रहा। सेवानिवृत्त कर्मियों ने भी अपने सेवा काल के अनुभव साझा करते हुए विभाग और सहकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!