उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

विद्यालय की छत पर गिरी आकाशीय बिजली।आकाशीय बिजली से स्कूल का भवन क्षतिग्रस्त कई पंखे जले,बच्चे हताहत नहीं।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज।

बृजमनगंज क्षेत्र के चंद्रा चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल फुलमनहा की छत पर मंगलवार की सुबह 8 बजे आकाशीय बिजली गिरने से अफरा-तफरी मच गई। बिजली गिरने से स्कूल की इमारत क्षतिग्रस्त हो गई,छह पंखे जल गए तथा पूरी वायरिंग क्षतिग्रस्त हो गई। इतना ही नहीं, जेनरेटर का डायोड भी जलकर खराब हो गया।
स्कूल के प्रधानाचार्य रविप्रताप सिंह और व्यवस्थापक कुलदीप कुमार ने बताया कि आकाशीय बिजली दूसरी मंजिल की छत के एक किनारे पर गिरी। उस समय मौजूद स्टाफ व बच्चे दहशत में आ गए। हालांकि, गनीमत रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!