युवती से छेड़छाड़ के आरोप में एक युवक गिरफ्तार।
पुलिस ने 2019 से संबंधित वांछित चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, लक्ष्मीपुर, महराजगंज।
महाराजगंज जनपद की पुरंदरपुर थाना की पुलिस ने पाकसो एक्ट से संबंधित एक पुराने मामले में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने वर्ष 2019 से संबंधित मुकदमें में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया । प्रभारी निरीक्षक गौरव कनौजिया ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 213/ 2019 धारा 354 (ख), 354 (घ), 504, 506 दंड संहिता तथा 7/8 501 से संबंधित दर्ज था। जिसमें वांछित आरोपी पटवारी पुत्र भूलन निवासी अचलगढ़ नर्सरी थाना पुरंदरपुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार और आरोपी की उम्र लगभग 26 वर्ष बताई गई है। विधि कार्यवाही करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे न्याय न्याय की अंभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस अभिलेखों के अनुसार आरोपी के विरुद्ध थाना पुरंदरपुर में दर्ज मुकदमे में छेड़छाड़, पीछा करने, गाली गलौज, धमकी देने तथा पाकसो एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उप निरीक्षक संजय कुमार एवं कांस्टेबल हरेंद्र यादव शामिल रहे।



