उत्तर प्रदेशमहाराजगंज

श्यामदेउरवा पीएचसी में लगा आरोग्य मेला, 55 मरीजों को मिला निःशुल्क इलाज।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज

श्यामदेउरवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को शासन के निर्देश पर आरोग्य मेला आयोजित किया गया। इस मेले में 55 मरीजों का निःशुल्क परीक्षण कर उन्हें दवाएं दी गईं। डॉ. मीरा चौधरी ने बताया कि मरीज बुखार, सर्दी, उल्टी-दस्त, खुजली और शुगर-ब्लड प्रेशर की समस्याओं के साथ मेले में पहुंचे। कार्यक्रम का निरीक्षण अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अखिलेश यादव, बीबी सिंह और के. पी. सिंह ने किया। मेले में चिकित्सा टीम में डॉ. मीरा चौधरी के साथ फार्मासिस्ट धर्मेंद्र त्रिपाठी, लैब टेक्नीशियन सुशील यादव, संजीव सिंह और अमृता राय उपस्थित रहे। यह आरोग्य मेला हर रविवार को नियमित रूप से लगाया जाता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!