LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

विद्युत तार टूटने से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

सलेमपुर के बभनौली का मामला

 

विद्युत तार टूटने से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

 

जेई ने दिया अगले महीने तार बदलने का आश्वासन

 

ग्रामीणों ने कहा अगले महीने तार नही बदला तो होगा जोरदार आंदोलन

स्वाभिमान जागरण देवरिया। बार बार विद्युत तार टूटने से परेशान सलेमपुर क्षेत्र के बभनौली पांडेय के ग्रामीणों ने मनोज पांडेय के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता के कार्यालय पर जाकर प्रदर्शन कर देहात क्षेत्र के जेई से मिलकर इसकी शिकायत किया। जेई ने बताया कि अगले महीने पूरे गांव का तार बदलने का काम कर दिया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि महीने में कम से कम दस बार से अधिक गांव में लगे जर्जर विद्युत तार आपूर्ति शुरू होते ही टूट कर गिर जा रहे हैं। रविवार की रात आपूर्ति शुरू होते ही फिर तार टूट कर गिर गया, जिसके कारण आपूर्ति बंद हो गई। इसकी शिकायत जब ग्रामीणों ने की तो लाइन मैन जाकर ठीक किए लेकिन कुछ देर बाद पुनः तार टूट गया है,इसके बाद आपूर्ति ठप है। मनोज पांडेय ने बताया कि सलेमपुर – चेरो रोड पर स्थित गांव में लगे तार काफी जर्जर हालत में हो गया है, बार बार तार टूट कर मुख्य मार्ग पर गिर जा रहा है, इसके चलते कभी भी कोई वाहन या राहगीर इसके चपेट में आ सकते हैं, जनहित में उक्त तार बदलना आवश्यक है।गांव के युवा नेता नीरज पांडेय ने कहा कि अगर गांव का जर्जर विद्युत तार व पोल बदल कर आपूर्ति सही नहीं किया गया तो हम लोग मजबूर होकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य राधारमण कुशवाहा, संतोष यादव, शिवम पांडेय, प्रिंस पांडेय गोल्डेन, हैपी पांडेय आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!