दहेज उत्पीड़न के मामले में दो गिरफ्तार भेजा गया न्यायालय।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, पुरन्दरपुर, महराजगंज
पुलिस अधीक्षक महाराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत व क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीप शिखा वर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में थाना अध्यक्ष गौरव कन्नौजिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दहेज उत्पीड़न के संबंधित मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। विदित हो कि उक्त आरोपियों के विरुद्ध पंजीकृत अपराध संख्या 2102/23 धारा 498ए, 323, 504, 506 भारतीय दंड संहिता तथा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित दर्ज था । इस मामले में न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए बजरंगी पुत्र जंतन विश्वकर्मा उम्र करीब 49 वर्ष तथा उनकी पत्नी राधिका पत्नी बजरंगी विश्वकर्मा उम्र करीब 38 वर्ष निवासी ग्राम कैथवलिया सर्वजीत थाना पुरंदरपुर । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर भारत लाल यादव, कांस्टेबल संजय श्रीवास्तव, कांस्टेबल देवेंद्र खरवार तथा महिला कांस्टेबल ममता गुप्ता शामिल रहीं। इस संबंध में थाना अध्यक्ष पुंरदरपुर गौरव कनौजिया ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधि करवाई करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।



