उत्तर प्रदेशफतेहपुर

घर में घुसकर महिला का अश्लील वीडियो बनाने का आरोप, वायरल करने की धमकी

पीड़िता की तहरीर पर नामजद युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस कर रही कार्रवाई

 

 

खखरेरू फतेहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कस्बे में घर में घुसकर विवाहिता का चोरी-छिपे अश्लील वीडियो बनाने और उसे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कस्बे के ही एक युवक पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर परेशान करने और विरोध करने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कस्बे की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पांच अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 10:30 बजे वह अपने घर के बाथरूम में नहा रही थी। इसी दौरान आरोप है कि कस्बे का रहने वाला तालिब मिर्जा पुत्र लल्लू मिर्जा चुपके से घर में घुस आया और उसका वीडियो बना लिया।
पीड़िता के अनुसार, घटना के बाद से आरोपी उसे फोन कर वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने और समाज में बदनाम करने की धमकी दे रहा है। विरोध करने पर गाली-गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। इससे परेशान होकर महिला ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी और कानूनी कार्रवाई की मांग की।
थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!