राजस्व व निर्वाचन कार्यों में लापरवाही पर होगी सख्त कार्यवाही- जिला अधिकारी।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज ।
महाराजगंज जिला अधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व एवं निर्वाचन कार्यों की समीक्षा हेतु महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई ।बैठक में सदर एसडीएम, तहसीलदार ,लेखपाल सहित तहसील फरेंदा नौतनवा, निचलौल के एसडीएम ,तहसीलदार व लेखपाल उपस्थित रहे। जिला अधिकारी ने राजस्व एवं निर्वाचन से जुड़े सभी कार्यों को समय बद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि लेखपाल स्वतः सुखाय की भावना से कार्य करें ।उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर कार्य में लापरवाही तथा त्रुटि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समय सीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। अंश निर्धारण अभियान की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने खतौनी में दर्ज खातेदार व सह खातेदारों के गाटों में अंश निर्धारण से संबंधित त्रुटियों की जांच पर संशोधन ,डिजिटल क्रॉप, सर्वे, फार्मार रजिस्ट्री, स्वामित्व योजना एवं मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के कार्य समन्वय पूर्ण करने के निर्देश दिए। एसआईआर के अंतर्गत प्रकाशित ड्राफ्ट रोल का स्तरीय सत्यापन कर शूद्र पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करने पर विशेष जोर दिया। फार्मर रजिस्ट्री को महत्वपूर्ण बताते हुए जिलाधिकारी ने इसमें हो रही शिथिलता पर नाराजगी व्यक्त की और इसे एक सप्ताह में पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने खतौनी में दर्ज कृषकों का सत्यापन कर किसान व गैर किसान का स्पष्ट विभाजन त्रुटि पूर्ण नाम को हटाने तथा ग्रीन, अंबर व रेड लिस्ट के माध्यम से खातों की सही मैपिंग सुनिश्चित करने को कहा । एस आई आर विशेष पुनरीक्षण के तहत प्ई आर ओ व ए ई आर ओ को निर्देश दिया गया की 2003 की मतदाता सूची में नाम न होने वाले मतदाताओं का पूर्ण विवरण प्राप्त कर मतदाता सूची को अद्यतन किया जाए ।बैठक में अपर जिलाधिकारी डॉक्टर प्रशांत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



