उत्तर प्रदेशफतेहपुर

घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

विरोध करने पर धमकी देने का भी आरोप, हत्या समेत गंभीर मामलों में आरोपी का नाम आने का दावा

 

खखरेरू /फतेहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में सो रही युवती के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने गांव के ही एक व्यक्ति पर घर में जबरन घुसकर अभद्रता करने, रुपये देकर मामला दबाने का दबाव बनाने और शिकायत करने पर धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पीड़िता के मुताबिक, 15 अक्टूबर की सुबह करीब 4:30 बजे वह अपने घर में बिस्तर पर सो रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का निवासी बवाली उर्फ सुरेश द्विवेदी पुत्र मिश्रीलाल द्विवेदी जबरन घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर पीड़िता किसी तरह वहां से निकलकर घर के बाहर पहुंची।
पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी ने रुपये देने का लालच देकर उसे चुप रहने को कहा। साथ ही, किसी को घटना की जानकारी देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। घबराई पीड़िता ने अपने मामा को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद आपातकालीन सेवा नंबर 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को थाने में शिकायत देने के लिए कहा। इसके बाद पीड़िता ने थाना प्रभारी को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की।
पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोपी पर पहले भी हत्या समेत गंभीर आपराधिक मामलों में शामिल होने का आरोप लगाया है। उसका दावा है कि आरोपी के खिलाफ खखरेरू थाने में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
इस संबंध में थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है जांच करके अग्रिम कार्रवाई किया जाएगा

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!