LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पिकअप ने साइकिल सवार को 200 मीटर तक घसीटा, इलाज के दौरान मौत

स्वाभिमान जागरण मईल देवरिया।
भागलपुर-पिंडी मार्ग पर बुधवार रात हुआ हादसा, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, पत्नी हुई बेसुध
भागलपुर (देवरिया)। मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर-पिंडी मार्ग पर बुधवार की रात तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल साइकिल सवार की गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि पिकअप साइकिल समेत युवक को करीब 200 मीटर तक घसीटती चली गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, मईल थाना क्षेत्र के इशारू गांव निवासी दुर्गेश पाण्डेय (35) पुत्र चंद्रभान पाण्डेय बुधवार की रात किसी काम से भागलपुर गए थे। रात करीब 10 बजे वह साइकिल से पिंडी मार्ग पर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद दुर्गेश साइकिल समेत वाहन में फंस गए और करीब 200 मीटर तक घिसटते चले गए। इस दौरान उनके कपड़े तक फट गए। किसी तरह वाहन से छूटने के बाद वह सड़क पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े थे।
हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल दुर्गेश को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान गुरुवार को दुर्गेश ने दम तोड़ दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!