उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने दिखाई हरी झंडी।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महराजगंज जनपद में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस लाइन परिसर में 17 नए पीआरवी (पुलिस रिस्पॉन्स व्हीकल) वाहनों का विधिवत पूजन कर उन्हें विभिन्न थानों के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने स्वयं पूजा अर्चना कर उसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि ये आधुनिक और उच्च क्षमता वाले वाहन गश्त, आपातकालीन प्रतिक्रिया, अपराध नियंत्रण और जन सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करेंगे। एसपी ने बताया कि नए पीआरवी वाहन ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में पुलिस की त्वरित पहुंच सुनिश्चित करेंगे। विशेष रूप से होली पर्व सहित अन्य त्योहारों के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी और आपात स्थितियों में तत्काल कार्रवाई में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। उन्होंने पुलिसकर्मियों से वाहनों का सदुपयोग करते हुए जनता की सुरक्षा और अपराध मुक्त समाज की स्थापना में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। आपात स्थिति में नागरिक 112 या निकटतम थाने से संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!