LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियाशिक्षा
मईल में मिशन शक्ति 6.0 के तहत साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम


स्वाभिमान जागरण, मईल (देवरिया)। आज दिनांक 15.10.2026 को मिशन शक्ति 6.0 के अंतर्गत श्री राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय तेलिया कला, थाना मईल में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में छात्राओं को साइबर अपराध, सोशल मीडिया पर सुरक्षित व्यवहार, महिला सुरक्षा तथा शासन द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों – 1090, 1098, 112, 181, 1930 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस दौरान मिशन शक्ति टीम से वरिष्ठ उप निरीक्षक रामदयाल यादव, महिलाकांस्टेबल रंजू वर्मा और कांस्टेबल पंकज कुमार जायसवाल मौजूद रहे।



