LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

लार में इंस्टिट्यूट का ताला तोड़ कर घुसा मनबढ़ सीसीटीवी कैमरे सहित कई सामान क्षतिग्रस्त

उत्पाती युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया

संयोग अच्छा था कंप्यूटर व लैपटॉप बच गए

स्वाभिमान जागरण देवरिया
बीती रात जिले के लार कस्बा में सेन्ट्रल बैंक से सटे एक इंस्टिट्यूट में एक अराजक तत्व ने जिस प्रकार तोड़फोड़ किया उससे नगरवासियों में अपनी मकान दुकान की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गयी है। यदि उक्त युवक सेन्ट्रल बैंक में घुस गया होता तो किसी बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता। पुलिस चौकी लार कस्बा से चंद कदम दूर हुई इस घटना ने पुलिस के रात्रिकालीन गश्त पर भी सवाल खड़ा किया है।
लार सेंट्रल बैंक से सटे एक इंस्टिट्यूट में घुसकर बीती रात एक युवक ने जमकर तोड़फोड़ की। युवक कैंपस में लगे कई सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़कर फेंक दिया। पूरी घटना बचे हुए सीसीटीवी में कैद हो गई है।यह घटना रविवार तड़के करीब 3 बजे युवक मुख्य गेट का ताला तोड़कर इंस्टिट्यूट के अंदर घुस गया और मनमाने तरीके से तोड़फोड़ करने लगा। उसने कैंपस में लगे सीसीटीवी कैमरों के अलावा इंस्टिट्यूट में लगी सजावटी सामग्री और अन्य सामानों को भी तोड़ दिया। कुछ सामानों को वह छत से बगल में स्थित खाली जगह में भी फेंक दिया। इंस्टिट्यूट के संचालक जब अपने संस्थान पर सुबह पहुंचे तो इंस्टिट्यूट की हालत देखकर दंग रह गए। उन्होंने पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कस्बा पुलिस ने फुटेज के आधार पर उस उत्पाती युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

 

इस संबंध में चौकी प्रभारी कमलेश यादव का कहना है युवक हिरासत में है। नगर के कुछ लोग उसे मानसिक विक्षिप्त बता रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!