भोर में साढ़े चार बजे पिकप से बिहार जा रही शराब को पुलिस ने पकड़ा
देसी, विदेशी व बियर एक साथ भेजा जा रहा था बिहार

भोर में साढ़े चार बजे पिकप से बिहार जा रही शराब को पुलिस ने पकड़ा
चालक व तस्कर पुलिस को झांसा देकर मौके से हुए फरार

उप निरीक्षक परवेज आलम ने दर्ज कराया अज्ञात के खिलाफ केस

स्वाभिमान जागरण देवरिया। बिहार बार्डर पर स्थित मेहरौना चेक पोस्ट पर पुलिस की सघन जांच की वजह से तस्करों ने अपना रास्ता बदल दिया है। लार थाना क्षेत्र में चनुकी पुल व पटनेजी पुल पशु व शराब तस्करों के लिए सुगम मार्ग बने हैं। 16 मई की भोर में लगभग साढ़े चार बजे लार पुलिस को उस समय सफलता मिली जब एक पिकप पर शराब लाद कर कुछ तस्कर पटनेजी पुल वाला बँधा पकड़ कर बिहार की तरफ निकल रहे थे।
उप निरीक्षक परवेज आलम अपने सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ रात्रि कालीन गस्त से बापस लौट रहे थे। बंधे पर पिकप देखकर पुलिस दल जबतक उस वाहन के करीब पहुंचता चालक व उसमे बैठा शराब तस्कर वाहन छोड़ कर मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर थाने पहुंची। पिकप संख्या बी आर 28 जी ए 7840 से कुल 140 पेटी बंटी बबली देसी शराब, 30 पेटी आफिसर्स चवाइस अंग्रेजी शराब व 8 पेटी बियर बरामद की।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक लार राकेश कुमार सिंह ने कहा कि इस मामले में अज्ञात के खिलाफ 60 आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। वाहन के रजिस्ट्रेशन के आधार पर शराब तस्करों का पता लगाकर उनपर विधिसांगत कार्रवाई की जायेगी।



