LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

भूमि विवाद की जांच करने गए दरोगा ने युवक का पकड़ा कॉलर, बढ़ा विवाद, वीडियो वायरल

रामपुर कारखाना पुलिस का यह दूसरा कारनामा, एक दूसरे मामले में वीडियो बना रहे युवक को मारा गया था थप्पड़

स्वाभिमान जागरण देवरिया। जिले की पुलिस के कई कारनामे इन दिनों चर्चा में हैं। लार थाना में एक वरिष्ठ हेडकान्सटेबिल को एक मुंशी द्वारा “पटक कर मारने”के जैसे लहजे के इस्तेमाल के मामले में अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस बीच रामपुर कारखाना थाना के एक दरोगा द्वारा एक युवक का कॉलर पकड़ कर खींचना भी वायरल हो गया। अभी कुछ दिन पूर्व इसी थाने के एक दरोगा ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान वीडियो बना रहे एक युवक को थप्पड़ मार दिया था। जिले में पुलिसकर्मियों द्वारा किए जा रहे इस तरह के कृत्य से महकमे की खूब किरकिरी हो रही है। 13 फरवरी को रामपुर कारखाना क्षेत्र में अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान थानाध्यक्ष ने एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया था इसका भी वीडियो वायरल हुआ था।

ताज़ा मामले में आईजीआरएस शिकायत की जांच करने पहुंचे रामपुर कारखाना थाने के एक दरोगा द्वारा एक युवक का कॉलर पकड़ कर खींचने और आक्रोशित लोगों द्वारा घेर लिए जाने का वीडियो वायरल होने से जिले में पुलिस विभाग की कार्य संस्कृति पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वीडियो की सत्यता की पुष्टि “स्वाभिमान जागरण ’ नहीं करता है। बताया जा रहा कि यह घटना रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र स्थित डिघवा पौटवा में दो लोगों के बीच भूमि विवाद चल रहा है। एक पक्ष ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी। मंगलवार की शाम रामपुर कारखाना थाने का एक दरोगा जांच करने मौके पर पहुंचा। दर्जनों लोगों की भीड़ थी। जांच के दौरान दरोगा ने एक युवक को धक्का दिया और कॉलर पकड़कर खींच दिया।वीडियो में दरोगा के कॉलर पकड़कर खींचने और कुछ लोगों के नोक-झोंक करने का दृश्य देखा जा रहा है।वीडियो में लोग शोर कर रहे हैं घूसखोर है.. पैसा लिया है..

 

इस सम्बंध में सीओ सदर संजय कुमार रेड्डी ने कहा है कि रामपुर कारखाना थाने में तैनात एक दरोगा का वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली है। इस मामले की जांच की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!